फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   26 घंटे देर से आई अवध-असम एक्सप्रेस

26 घंटे देर से आई अवध-असम एक्सप्रेस

Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों के देर से आने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। कुछ ट्रेनों की रफ्तार कोहरे ने रोकी तो कुछ की नॉन इंटरलॉकिंग ने। अवध-असम एक्सप्रेस की तो हद ही हो गई। यह ट्रेन पूरे 26 घंटे से देर चलते हुए दूसरे दिन देर रात मेें गोरखपुर पहुंची। भटनी-नूनखार में नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, शहीद जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें पांच से साढ़े पांच घंटा देर से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को सर्द हवाओं के बीच स्टेशन पर लंबा समय गुजारना पड़ा। जिससे उनका गुस्सा चरम पर दिखा।
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें भटनी से पहले ही रोक दी गई। ऐसे में गोरखपुर आने का सही समय बता पाना रेल कर्मियों के लिए भी मुश्किल साबित हो रहा था। इसके लिए उन्हें यात्रियों के अपशब्द भी सुनने पड़ रहे थे। वैशाली व बिहार संपर्क क्रांति जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का देर से आना यात्रियों के समस्या का सबब रहा। वैशाली साढ़े पांच घंटे तो बिहार संपर्क क्रांति सवा पांच घंटे देर से पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटा देर से पहुंची। इसके अलावा चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, कलकत्ता से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस व दिल्ली से आने वाली वीआईपी ट्रेन गोरखधाम दस घंटा देर से आईं। अमरनाथ एक्सप्रेस, जनसाधारण, बरौनी-ग्वालियर, दिल्ली से आने वाली वैशाली, राप्तीसागर, बनारस इंटरसिटी, बाघ एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें भी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि बढ़ाई गई
गोरखपुर। कोहरे व खराब मौसम के जारी रहने के चलते रेल प्रशासन ने कुछ गाड़ियों के निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। निर्णय में यह भी कहा गया है कि यदि मौसम ठीक हो जाता है तो निरस्त गाड़ियों की बुकिंग तीन दिनों के अग्रिम सूचना के साथ शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त ट्रेनें
-गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू सेवा एक से 15 फरवरी तक
लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी से 17 से 21 फरवरी तक व आनंद विहार से 16 से 20 फरवरी तक
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
वाराणसी-गोरखपुर-वाराणसी सवारी गाड़ी वाराणसी-वाराणसी सिटी के बीच, मुजफ्फरपुर-गोरखपुर वाया पनियहवा सवारी गाड़ी नरकटियागंज-गोरखपुर के बीच, गोरखपुर-सोनपुर वाया पनियहवा सवारी गाड़ी गोरखपुर-नरकटियागंज के बीच, नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी कप्तानगंज-गोरखपुर के बीच, गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, गोरखपुर-कप्तानगंज के बीच एक से पंद्रह फरवरी तक निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस 16 से 20 फरवरी तक इलाहाबाद सिटी-कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी. जबकि कानपुर से चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस 17 फरवरी को कानपुर अनवरगंज-इलाहाबाद सिटी के बीच निरस्त रहेगी।
आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर। आम्रपाली एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली, आसनसोल व अवध-असम एक्सप्रेस शनिवार को गोरखपुर-देवरिया सदर-भटनी-सीवान के स्थान पर गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सीवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गोदान एक्सप्रेस भी आज छपरा-सीवान-भटनी-मऊ के स्थान पर छपरा-बलिया-इंदारा-मऊ के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

आज वाराणसी से नहीं आएगी कृषक एक्सप्रेस
गोरखपुर। शनिवार को कृषक एक्सप्रेस मंडुआडीह से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी और यह गाड़ी गोरखपुर से ही लखनऊ जाएगी। इसके अलावा छपरा-भटनी सवारी गाड़ी सीवान और वाराणसी सिटी-भटनी सवारी गाड़ी आज बेल्थरा रोड स्टेशन पर निरस्त हो जाएगी जबकि भटनी-छपरा सवारी गाड़ी सीवान से, भटनी-वाराणसी सिटी गाड़ी बेल्थरा रोड से प्रस्थान करेगी। आज मंडुआडीह-भटनी सवारी गाड़ी सलेमपुर में निरस्त हो जाएगी जबकि भटनी से चलने वाली सवारी गाड़ी सलेमपुर से चलेगी। आज बरहज बाजार से चलने वाली गाड़ी सलेमपुर स्टेशन पर निरस्त हो जाएगी जबकि भटनी से चलने वाली गाड़ी सलेमपुर से चलेगी।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed