फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर भाइयों को चाकू मारा

छेड़खानी का विरोध करने पर भाइयों को चाकू मारा

Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने तीन भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में घायल आरोपी ने भी थाने पहुंचकर मारपीट की तहरीर दी। मोहद्दीपुर, गरिमा गली में रहने वाले अभिषेक, सुनील और दिनेश भाई हैं। आरोप है कि मोहल्ले का ही बजरंगी बृहस्पतिवार की रात करीब साढे़ आठ बजे उनके घर पहुंचा और महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। तीनों भाइयों ने विरोध किया जिस पर बजरंगी से इनकी कहासुनी हो गई। बजरंगी ने भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक, सुनील और दिनेश घायल हो गए। शोर सुनकर जब तक मोहल्ले वाले जुटते आरोपी फरार हो गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से अभिषेक और सुनील को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दिनेश ने बताया कि बजरंगी बृहस्पतिवार की रात में उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर रहा था। जानकारी होने पर तीनों भाइयों ने विरोध किया जिस पर उसने चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी परेश पांडेय ने बताया कि किसी बात को लेकर बहस होने के बाद बजरंगी ने चाकू से हमला किया है। छेड़खानी के मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed