{"_id":"67-79417","slug":"Gorakhpur-79417-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी के ढकेलने से जेठानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरानी के ढकेलने से जेठानी की मौत
Gorakhpur
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बच्चों की कहासुनी के बाद शुरू हुए झगड़े में हाथापाई की नौबत आ गई। देवरानी के ढकेलने के चलते जेठानी दीवार से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बांसगांव पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार टिकरी बुजुर्ग, चोर भारी टोला के खुशहाल और अच्छे लाल सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बच्चों में बुधवार की सुबह खेल खेल के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बच्चों में झगड़ा शुरू हो गया। बच्चों ने इसकी शिकायत घर पर की तो उनकी मां आमने सामने आ गई। खुशहाल की पत्नी धानमति और अच्छे लाल की पत्नी सविता के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान सविता ने धानमति को ढकेल दिया, जिसके चलते उसका सिर दीवार से टकरा गया। घटना में गंभीर रूप से घायल धानमति को जब तक अस्पताल ले जाता उसकी मौत हो गई। धानमति के भाई सुक्खू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।