{"_id":"67-79415","slug":"Gorakhpur-79415-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ विविध भारती पर स्थानीय प्रसारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ विविध भारती पर स्थानीय प्रसारण
Gorakhpur
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तय कार्यक्रम के अनुसार नए वर्ष के पहले दिन एफएम बैंड पर विविध भारती के स्थानीय प्रसारण ‘गुड इवनिंग गोरखपुर’ की विधिवत शुरुआत हो गई। पहले दिन के कार्यक्रम में संपूर्ण मनोरंजन का पूरा इंतजाम था। नव वर्ष और प्रसारण को लेकर बधाई संदेश, फिल्मी गीतों की रंगोली और उसमें लोक संगीत की जुगलबंदी ने शाम पांच से छह बजे तक की एक घंटे प्रस्तुति को रोचक बना दिया। कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी के साथ परिचर्चा ने प्रसारण को बहुआयामी बनाया।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रसारण की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के गोरखपुर केंद्र से प्रसारण ने संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उम्मीद है कि यह परंपरा कायम रहेगी। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने प्रसारण को समय के साथ चलने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी का लक्ष्य स्वस्थ मनोरंजन है। केंद्राध्यक्ष यशोदा नंदन ने कहा कि आकाशवाणी ने समय के साथ अपने को बदला है। नए सर्वर, नए सॉफ्टवेयर और डिजिटलाजेशन के साथ हम विश्व स्तर की गुणवत्ता के साथ यह प्रसारण लाए हैं। कार्यक्रम अधिशासी डॉ. राजश्री बनर्जी ने आगंतुकों का सरस्वती वंदना के साथ स्वागत किया।
तैयार किए गए हैं रेडियो जॉकी
विविध भारती पर प्रसारण की बेहतरीन प्रस्तुति को लेकर विशेष रूप से रेडियो जॉकी तैयार किए गए हैं। इनमें अंकिता सिंह, प्रतिमा दुबे, दीप्ति राय, सुगंधा, नीतू गौतम, उज्मा, रूबी तबस्सुम, शशिकांत मणि त्रिपाठी, नितिन जायसवाल, मृत्युंजय उपाध्याय शामिल हैं। इस बाबत कार्यक्रम अधिशासी डॉ. ब्रजेंद्र नारायण ने बताया कि स्थानीय प्रसारण भी राष्ट्रीय स्तर का हो सके, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।