{"_id":"67-77732","slug":"Gorakhpur-77732-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म
Gorakhpur
Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीजे के संस्थागत, भूतपूर्व औ अंक सुधार की परीक्षा के लिए शनिवार से 14 दिसंबर तक ऑन लाइन फार्म भरे जाएंगे। इसके लिए इलाहाबाद बैंक की विश्वविद्यालय शाखा में कल से 16 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा। हिंदी और पत्रकारिता विभाग में ऑन लाइन भरे गए फार्म की हार्ड कापी जमा होगी और विभाग विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए फार्म की हार्डकापी, नामावली की दो प्रति 20 दिसंबर तक परीक्षा सामान्य विभाग में जमा करेगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनएन त्रिपाठी ने दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 की परीक्षा में शामिल ऐसे विद्यार्थी जिनकी प्रायोगिक परीक्षा किसी कारण से छूट गई है वे 20 दिसंबर तक ऑन लाइन फार्म भर सकेंगे। इन विद्यार्थियों को ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए पहले 30 नवंबर तक की मोहलत दी गई थी, लेकिन अपूर्ण परीक्षा परिणामों के चलते फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। ऐसे विद्यार्थी 21 दिसंबर तक इलाहाबाद बैंक की विश्वविद्यालय शाखा में शुल्क जमा करेंगे। संबंधित विभाग 26 दिसंबर तक ऑन लाइन भरे गए फार्म की हार्ड कापी परीक्षा सामान्य विभाग में जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एक कक्षा की एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए ढाई हजार, दो विषय के लिए चार हजार और तीन विषय के लिए पांच हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।