फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेटी की डोली के बाद उठी पिता की अर्थी

बेटी की डोली के बाद उठी पिता की अर्थी

Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 07 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेटी की डोली उठने के कुछ घंटे बाद ही पिता की जलती चिता देखकर हर आंख से आंसू निकल गए। सभ्या ने अपनी शादी के जो अरमान संजोए थे वह हादसे में पिता की मौत के बाद चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

कैम्पियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिस घर में शुक्रवार की शाम बारात का स्वागत होना था उसी घर में शाम को दाह संस्कार के बाद की रस्में निभाई गईं। बेटी को घर से विदा करने की आस पूरी होने से पहले ही चुन्नी लाल ने अपनी आंखें मूंद लीं। बेटी की विदाई और उसके पिता की मौत के गम में डूबे घर वालों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। सोना टीकर, अलगतपुर गांव के चुन्नी लाल (40) की बेटी सभ्या की शुक्रवार को शादी थी। बृहस्पतिवार को घर पर रामचरित मानस के पाठ का आयोजन था। चुन्नी लाल बृहस्पतिवार की सुबह डीजल लेने कैम्पियरगंज गए थे। हरनामपुर गांव के पास कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में सभी रिश्तेदारों और बेटी के होने वाली ससुराल में घटना की जानकारी दी गई। रात पर शव पर विलाप करने के बाद सुबह रिश्तेदारों ने आपस में बैठक कर तय किया कि शादी की रस्म अदा करने के बाद पिता का अंतिम संस्कार किया जाए। सभ्या के ससुराल वालों ने भी इस दु:ख की घड़ी में परिस्थितियों को समझते हुए ढांढस बंधाया और शुक्रवार की सुबह नौ बजे दूल्हे के साथ 15 लोग बारात लेकर गांव के पास स्थित मंदिर में पहुंचे। माता मंदिर में शादी की रस्म अदा करने के बाद ससुराल वाले सभ्या को विदा कराकर लेते गए। बेटी की डोली उठने के कुछ देर बाद ही चुन्नी लाल के शव का रोहिन नदी पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed