{"_id":"67-75173","slug":"Gorakhpur-75173-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दी जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने दी जान से मारने की धमकी
Gorakhpur
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तबादला होने से नाराज एक सिपाही रविवार रात डेरवा चौराहे पर एक व्यक्ति के घर पहुंच गया। सिपाही को शक था कि उस व्यक्ति की शिकायत पर उसका तबादला हुआ है। आरोप है कि सिपाही ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बड़हलगंज पुलिस को आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी है।
मामला रविवार रात नौ बजे का है। बड़हलगंज के डेरवा चौराहे पर रहने वाले श्रीप्रकाश सिंह के पुत्र प्रेम प्रकाश सिंह की खाद, सीमेंट की दुकान है। रविवार रात बड़हलगंज थाने का एक सिपाही जिसका कुछ दिन पहले तबादला हो गया था। सिपाही को शक था कि प्रेम प्रकाश सिंह ने उसके खिलाफ शिकायत करके उसका तबादला करवाया था। इससे नाराज सिपाही अपने अन्य साथी के साथ प्रेम प्रकाश सिंह के घर पहुंचकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रेम प्रकाश सिंह ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम और बड़हलगंज पुलिस को दी। देर रात बड़हलगंज थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि अगर इस तरह की घटना हुई है कि वह उसकी जांच करवाएंगे। सिपाही अगर दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अगर शिकायतकर्ता की गलती हुई तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।