फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   त्योहार में ट्रेनों में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

त्योहार में ट्रेनों में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 11 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहार में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरक्षण केंद्र, टिकट बुकिंग काउंटर, ट्रेनों में दलालों की सक्रियता, जाली टिकट और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू की गई है। एनईआर के सीपीआरओ आलोक सिंह ने बताया कि इस दौरान ट्रेवल एजेंटों और टिकट दलालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फर्जी टीटीई, फ्री पास, तत्काल आरक्षण आदि को चेक किया जाएगा। जंक्शन स्टेशनों पर चेक पोस्ट बनाकर टिकट की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए निर्देश
बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा न करें।
रेलवे टिकट रेल बुकिंग काउंटर या अधिकृत एजेंट से ही लें।
पहचान पत्र के साथ यात्रा करें।
चलती गाड़ी में न तो चढ़े और न ही उतरें।
पावदान पर तथा ट्रेन की छत पर यात्रा न करें।
बिना पर्याप्त कारण के जंजीर का उपयोग न करें।
पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ के साथ यात्रा न करें।
यहां करें शिकायत
0551-155210, 9794845955, 9794840731
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed