फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पैन कार्ड के लिए बैंक से भी कर सकते हैं आवेदन

पैन कार्ड के लिए बैंक से भी कर सकते हैं आवेदन

Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पैन कार्ड के लिए अब बैंक में भी आवेदन किया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने इसकी शुरुआत की है। आवेदन करने के बाद डाक द्वारा पैन कार्ड आवेदक के पोस्टल एड्रेस पर आएगा।
विज्ञापन

धीरे धीरे अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी बैंकिंग कारोबार से अलग एक छत के नीचे ग्राहकों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराना बैंकों की प्राथमिकता होती जा रही है। इसी क्रम में अब पीएनबी अपने काउंटर से पैन कार्ड के लिए आवेदन लेने की सुविधा शुरू कर रहा है। अब तक इनकम टैक्स विभाग या फिर कोई निजी एजेंसी के माध्यम से ही पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का प्रावधान था । निजी क्षेत्र का बैंक एक्सिस बैंक पहले से यह सुविधा दे रहा है। बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के एजीएम एचसी सिंघल ने बताया उनकी शाखा में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए इस शाखा में पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। इस आवेदन के लिए बैंक में एकाउंट नंबर होना अनिवार्य नहीं है। इसके लिए आवेदन शुल्क 96 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र होना जरूरी है। आवेदन करने के करीब सात से 10 दिन बाद आवेदक के दिए गए पते पर पैन कार्ड डाक के जरिए पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed