{"_id":"67-73460","slug":"Gorakhpur-73460-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में खेलों के ट्रायल की तिथि घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में खेलों के ट्रायल की तिथि घोषित
Gorakhpur
Updated Tue, 01 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी की विभिन्न खेलों के चयन तिथियों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। यह जानकारी गोरखपुर यूनिवर्सिटी क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में सात खेलों का ट्रायल लिया जाएगा। जिसमें छह अक्टूबर को कबड्डी महिला, वॉलीबॉल महिला, सात अक्टूबर को शतरंज, नौ अक्टूबर को तैराकी महिला और पुरुष, 19 अक्टूबर को वॉलीबॉल पुरुष, 21 अक्टूबर को क्रॉस कंट्री महिला और पुरुष, 22 अक्टूबर को जिम्नास्टिक महिला और पुरुष तथा दस अक्टूबर को हॉकी पुरुष टीम का चयन होगा। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय के खिलाड़ी इस सत्र में नियमित विद्यार्थी ट्रायल के दो दिन पूर्व क्रीड़ा परिषद कार्यालय में संपर्क कर स्थान और समय की सूचना प्राप्त कर सकते हैं।