{"_id":"67-69724","slug":"Gorakhpur-69724-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी और जुबिली कॉलेज की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी और जुबिली कॉलेज की टीम जीती
Gorakhpur
Updated Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर क्षेत्र माध्यमिक विद्यालयीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में एमपी इंटर कॉलेज और जुबिली इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता में शहर की चार कॉलेजों की टीम भाग ले रही हैं।
एमपी इंटर कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमपी इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट पर 100 रन बनाए। संदीप ने 24, अंगद 17, अजय ने 14 रनों का योगदान दिया। डीएवी इंटर कॉलेज की तरफ से संदीप ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की पूरी टीम 84 रन ही बना सकी। इस तरह पहला मैच एमपी कॉलेज ने जीत लिया।
दूसरे मैच में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज की टीम ने जीत के लिए 90 रन का लक्ष्य रखा। शुभम तिवारी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की तरफ से रजनीश ने तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी महात्मा गांधी की टीम 52 रन बनाकर आल आउट हो गई। इससे पहले माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुरलीधर त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजक योगेंद्र नाथ यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को सुबह 11 बजे एमपी इंटर कालेज और राजकीय जुबिली इंटर कालेज के बीच खेला जाएगा।