फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरकार के एक साल पूरे, जनता को बताएंगे उपलब्धियां

सरकार के एक साल पूरे, जनता को बताएंगे उपलब्धियां

Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 15 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को सपा की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। शुक्रवार को कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हो कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सपा नेता यह बताएंगे कि यह पहली सरकार है जिसने एक साल में अपने सभी वायदों को पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया है।
15 मार्च को अखिलेश सरकार अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लेगी । इसके उपलक्ष्य में पार्टी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन टाउनहाल पर किया गया है। जहां पर जिले भर से पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उससे पूर्व शहर और आस पास के क्षेत्रों में साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। सपा नेता यह मान रहे हैं कि एक साल में सरकार ने बेहतर कार्य किया हैं। उनका मानना है कि यह पहली प्रदेश की सरकार है जो अपने वायदे पर खरी उतरी है। जनता से किए गए सभी वायदों को एक साल में पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जिले भर में कार्यक्रम होंगे। 16 मार्च से सभी विधानसभाओं में अलग-अलग तिथियों में कार्यक्रम किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया जाएगा। शुक्रवार के कार्यक्रम में सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed