फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस पर बम फेंका

ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस पर बम फेंका

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर किसी ने देसी बम फेंक दिया। शुक्रवार की देर रात हुए हुए धमाके से जगे कर्मचारियों ने मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सुबह पहुंचे एसएसपी ने बम निरोधक दस्ते से पूछताछ के बाद घटना में किसी शरारती तत्व का हाथ बताया। बताया जा रहा है कि बम देसी लेकिन शक्तिशाली था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया है।
विज्ञापन

तारामंडल, अश्वमेधनगर के गौरव पांडेय जलनिगम में ठेकेदारी करते हैं। नौसढ़ में गौरव पेट्रोल पंप के बगल में सिद्धि विनायक ट्रांसपोर्ट नाम से उनका कार्यालय है। वह गजपुर, बंधवा गांव के मूल निवासी हैं। उनके गांव का ही विपिन लकड़ी का काम करता है। सगे भाई मोनू के साथ वह नौसढ़ स्थित कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर सोता है। जैतपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात विपिन और मोनू अंदर सोए थे। रात करीब डेढ़ बजे दोनों भाइयों की नींद तेज धमाके से खुल गई। दोनों ऑफिस के केबिन में पहुंचे तो पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था। केबिन का बाहरी शीशा टूटा और कमरे में छर्रा और रिपीट (लोहे की कील) बिखरी थी। रेलिंग भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाहर खड़ी गाड़ियों के हार्न भी बजने लगे। घटना के बाद उन्होंने बाहर झांककर देखा तो कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इसकी सूचना मालिक को दी। मौके पर पहुंचे गौरव पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ बेलीपार और सीओ बांसगांव ने जांच पड़ताल की। धमाका होने की खबर मिलने पर एसएसपी आशुतोष कुमार और एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। एंटी सेबोटॉज टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी देहात ने बताया कि बम देसी था और शक्तिशाली नहीं था। बम फेंकने वाले की कोई मंशा भी साफ नहीं है। ऐसे में ये किसी शरारत हो सकती है। इस संबंध में एसएसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ लग रहा है। बदमाशों की तलाश में टीम लगाई है। मौके पर मिले अवशेष की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed