{"_id":"67-53254","slug":"Gorakhpur-53254-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी कमीशन ने डीएम, एसएसपी को तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी कमीशन ने डीएम, एसएसपी को तलब किया
Gorakhpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. पीएल पुनिया ने गोरखपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से दिल्ली स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। डॉ. पुनिया के जन संपर्क अधिकारी महेंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश शुक्ला (तत्कालीन) को गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के राजेंद्र निषाद के जमीनी विवाद का मामला हल नहीं करने पर तलब किया है। तिवारी ने बताया कि चार दिसंबर को दोनों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है। हालांकि दोनों को सात नवंबर को भी तलब किया गया था, लेकिन उस तिथि को ये अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन