फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुसाइड नोट लिखकर व्यवसायी गायब

सुसाइड नोट लिखकर व्यवसायी गायब

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कर्ज में डूबा मेडिकल स्टोर संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। मोहद्दीपुर का युवक घर पर सुसाइड नोट छोड़कर गया है। नोट में उसने लिखा है कि अधिक कर्ज होने के चलते वह परेशान हो गया है और आत्महत्या करने जा रहा है। घरवालों का कहना है कि कैंट पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी तरह की सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर के एक युवक का मोहरीरपुर में मेडिकल स्टोर है। घर पर उसकी मां और बहन रहतीं हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे उसने दोस्त को बुलाया। दोस्त के साथ वह अपनी बाइक से बरगदवा गया और वहां बाइक दोस्त को दे दी। उसने दोस्त से बाइद को मोहद्दीपुर निवासी अपने परिचित तक पहुंचाने की बात कही और खुद यहीं से कहीं चला गया। दोस्त ने परिचित को बाइक दे दी। इस बीच व्यापारी ने परिचित को फोन कर बताया कि उसकी बाइक घर पहुंचा दें और उसके अंदर रखे कुछ कागजात निकालकर घर वालों को दे दें। कागजों को उलट-पलट कर देखने के दौरान इसके बीच से ही उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उसने अत्यधिक कर्ज होने और तगादा करने वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। दोस्तों से पूछताछ में घरवालों को घटनाक्रम की जानकारी हुई। परेशानहाल घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार युवक पहले वाराणसी में मैनेजमेंट की कोचिंग चलाता था। यहां कोचिंग सेंटर बंद होने और साझेदारों से विवाद होने के चलते उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया। वही लोग लगातार अपने रुपये वापस मांग रहे थे। इसी से तंग आकर उसके दिमाग में आत्महत्या का विचार आया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है। न ही किसी ने गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed