{"_id":"67-52929","slug":"Gorakhpur-52929-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जब तक है जान’ और ‘सन आफ सरदार’ में जबरदस्त टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जब तक है जान’ और ‘सन आफ सरदार’ में जबरदस्त टक्कर
Gorakhpur
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बुधवार को सिनेमाहाल हाउसफुल के साथ खुलेंगे। दीपावली के मौके पर मंगलवार को रिलीज हुई ‘जब तक है जान’ और ‘सन आफ सरदार’ देखने दर्शक भारी संख्या में उमड़े़े। मंगलवार को दोपहर और शाम के शो हाउसफुल रहे। वहीं, बुधवार के लिए दर्शकों ने दो दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली है। सिनेमाघर के मैनेजरों ने बताया कि दोनों फिल्मों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
मंगलवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह रहा। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ एवं अनुष्का शर्मा की ‘जब तक है जान’ के 21 शो चले तो दूसरी ओर अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा व संजय दत्त की ‘सन आफ सरदार’ के 15 शो चले। शहरवासियों को जैसे बहुत दिनों से स्व. यश चोपड़ा की इस आखिरी फिल्म का इंतजार था। एसआरएस, माया सिनेमा, विजय एवं जुबली टाकीज में ‘जब तक है जान’ देखने के लिए लंबी कतारें लगीं। एसआरएस में इस फिल्म के सात, माया में पांच, विजय में चार तथा जुबली टाकीज में चार शो चले। वहीं, ‘सन आफ सरदार’ को लेकर भी लोगों का उत्साह कम नहीं है। कामेडी व एक्शन के तड़के वाली इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस फिल्म का एसआरएस में सात, राज में चार तथा युनाइटेड में डेली चार शो चला। दर्शकों को दोनों फिल्में पसंद आई। विजय टाकिज के मैनेजर बॉबी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर और शाम का शो हाउसफुल रहा। बुधवार की बुकिंग लोगों ने पहले ही करा ली है। माया टाकिज के मैनेजर अनूप सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके यहां सारे शो हाउसफुल हो गए है। जुबली सिनेमा के मैनेजर अरविंद सिंह ने बताया कि दीपावली होने के बावजूद पहले दिन जब तक है जान को अच्छा रिस्पांस मिला।