{"_id":"67-52849","slug":"Gorakhpur-52849-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो गांवों की भिड़ंत, सिपाही भी पिटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो गांवों की भिड़ंत, सिपाही भी पिटे
Gorakhpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कछार क्षेत्र की 25 एकड़ जमीन को लेकर मंझरिया और सिसई घाट गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर दो सिपाही सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचे। गांव वालेे उन्हें विरोधी समझ कर उलझ गए और हाथापाई के बाद उनकी मोटरसाइकिल रखवा ली। बाद में सिपाहियों की सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अरुण कुमार ने प्रदेश भर में पुलिस पर हुए हमलों का रिकॉर्ड मांगा है। जंगल कौड़िया और बढ़या चौक प्रतिनिधियों के अनुसार मंझरिया और सिसई घाट के बीच 25 एकड़ खेत को लेकर विवाद है। मंझरिया गांव के लोग रविवार की सुबह खेत जोतने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर सिसई घाट के लोग भी पहुंच गए और उन्हें खेत जोतने से रोक दिया। सिसई वालों का कहना था कि पिछली पंचायत में दोनों गांव के लोगों को आधा आधा खेत जोतने का फैसला हुआ था।
ऐसे में एक गांव के लोग पूरी जमीन नहीं जोत सकते। मंझरिया वालों की दलील थी कि नायब तहसीलदार कैम्पियरगंज का उनके पास आदेश है जिसके आधार पर उन्हें सारी जमीन पर खेती करने का अधिकार मिला है। दोनों गांवों के लोग अपनी जिद पर अड़े थे। मारपीट की नौबत आने पर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पीपीगंज थाने के दो सिपाही सादे कपड़ों में मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंच गए। सिसई घाट के उन्हें मंझरिया गांव का समझकर उलझ गए। सिपाहियों ने रोब झाड़ा तो लोगों ने पीट दिया। उनकी मोटरसाइकिल भी रखवा ली। सिपाहियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। इस पर सहजनवां और पीपीगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर बवाल शांत कराया। फिलहाल त्योहार तक किसी भी पक्ष को खेत में जाने की पाबंदी लगा दी गई है।