फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेवफाई के संदेह पर काटा था महिला का गला

बेवफाई के संदेह पर काटा था महिला का गला

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के तरकुलानी रेगुलेटर के पास महिला की हत्या कर शव फेंकने के आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को चाकू बरामद किया। बेवफाई के संदेह पर युवक ने साथी के साथ मिलकर 21 नवंबर को गला काटकर महिला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

राजगंज गांव के रहने वाले मोहन पासवान मजदूर हैं। 21 नवंबर की रात उनकी पत्नी 32 वर्षीय रेनू सामान लेने बेलवार गई थीं। अगले दिन उनकी सिरकटी लाश तरकुलानी रेगुलेटर के पास झाड़ी में मिली थी। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने रेनू की सहेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वारदात में शामिल ढोलबजवा गांव के मनोज और मुरारी की तलाश चल रही थी। 17 जनवरी को दोनो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ ही हत्या करने का कारण जानने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपियों का रिमांड मांगा था। बृहस्पतिवार को खोराबार पुलिस को दोनों का आठ घंटे का रिमांड मिला था। एसओ खोराबार अनिल यादव ने बताया कि रेनू से मुरारी की जान पहचान थी। बेवफाई का संदेह होने पर 21 नवंबर की शाम उसे लेकर साथी के साथ तरकुलानी रेगुलेटर के पास पहुंचा और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। कटा सिर इन लोगों ने गोर्रा नाले में डाल दिया था, जो नहीं मिला है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed