फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रोडवेज ने दी विद्यार्थियों को सहूलियत

रोडवेज ने दी विद्यार्थियों को सहूलियत

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 35 किलोमीटर तक की दूरी से कॉलेज तक सफर करने वाले विद्यार्थियों के लिए परिवहन निगम ने नई सहूलियत दी है। तीस दिन तक विद्यार्थियों को साठ फेरे की यात्रा में केवल पच्चीस फेरे का ही किराया देना होगा। विद्यार्थियों को इस स्कीम की जानकारी देने के लिए प्रचार के साथ-साथ बस स्टैंड पर लगे बोर्ड पर ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में परिवहन निगम विद्यार्थियों से एमएसटी पर 30 दिन की यात्रा के दौरान 18 दिन का किराया लेता था। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट एमएसटी की सुविधा शुरू की गई थी। अब 35 किलोमीटर दूरी तक की यात्रा के लिए एमएसटी में सहूलियत दी गई है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बार-बार एमएसटी नहीं बनवाना पड़ेगा। एक बार कार्ड बन जाने के बाद उसका कोड निर्धारित हो जाएगा। कोड नंबर के आधार पर विद्यार्थियों को हर महीने परिवहन निगम के दफ्तर में रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए यह योजना बहुत फायदेमंद है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। विद्यार्थी बस स्टैंड पर इस सुविधा के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं।
-सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed