{"_id":"67-100285","slug":"Gorakhpur-100285-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन और रह सकता है कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन और रह सकता है कोहरा
Gorakhpur
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पिछले चार दिन से शहर में छाई धुंध तीन दिन और जारी रह सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और हवा की गति तेज न होने के कारण हो रहा है। उधर पिछले दिन से पड़ रहा कोहरा शुक्रवार को भी जारी रहा।
हालांकि पिछले दिनों से शुक्रवार का दिन कुछ अलग जरूर रहा। दिन भर हल्के कोहरे के बाद दोपहर में हल्की धूप की उम्मीद तब जगी जब शहर का वातावरण कुछ देर के लिए उजला हो गया। लेकिन यह खुशी बहुत देर तक कायम नहीं रही, फिर कोहरे ने अपनी जगह बना ली। हालांकि इस थोड़ी धूप ने वातावरण की गर्मी जरूर बढ़ा दिया। शुक्रवार को अधिकतम तामपान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार तक 17.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञ शफीक अहमद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से आमतौर पर दिसंबर के दूसरे पखवारे में का मौसम ने पहले पखवारे में ही दस्तक दे दिया है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन तक विक्षोभ के मजबूत होने के आसार नहीं दिख रहे। ऐसे में बारिश की संभावना नहीं बनेगी और कोहरा कायम रहेगा। बारिश होने पर ही कोहरा छंटेगा लेकिन मौसम साफ होती ही ठंड हवाओं का रास्ता साफ होने से गलन बढ़ेगी।
वैशाली तीन घंटे तो गोरखधाम साढ़े चार घंटे लेट
कोहरे के चलते शुक्रवार को ट्रेनों के देर से आने का क्रम जारी रहा। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें गोरखपुर देर से पहुंची। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में कुशीनगर एक्सप्रेस पांच घंटे 46 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस चार घंटे 55 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटा 40 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट, सप्तक्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई। बिहार की ओर से आने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस नौ घंटे 36 मिनट, बरौनी-लखनऊ आठ घंटा 25 मिनट और पूर्वांचल एक्सप्रेस पांच घंटा 15 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
डीएम ने दिए अलाव जलाने के निर्देश
डीएम रंजन कुमार ने शुक्रवार को नगर आयुक्त समेत सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों में अलाव जलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि स्थानों पर नियमित अलावा जलाने का प्रबंध करने को कहा। कहा कि पूरी कोशिश की जाए कि लकड़ी सूखी रहे और खरीद के बाद उसे खुले में न रखा जाए। अफसर रात के समय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि तय स्थानों पर अलावा जल रहे या नहीं। इसी तरह उन्होंने कंबल खरीद में भी तेजी लाने को कहा है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द कंबल खरीद की प्रक्रिया पूरी कर निराश्रित गरीबों को कंबल मुहैया कराया जाए। बता दें कि करीब पखवारे भर पहले ही कंबल और अलाव के लिए शासन से फंड मिल चुका है। कंबल के लिए जहां प्रत्येक तहसील को पांच लाख रुपये दिए गए हैं वहीं अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये की रकम दी गई है। नगर निगम भी करीब तीन महीने पहले ही अलाव के लिए 26 लाख रुपये स्वीकृत कर चुका है, लेकिन अभी तक लकड़ी की खरीद नहीं हो सकी।