{"_id":"698ddbe1b907b0e4ac349bbe93c1be89","slug":"99-percent-railway-employ-side-of-protesr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के पक्ष में 99 फीसदी रेलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के पक्ष में 99 फीसदी रेलकर्मी
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के विरोध में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की ओर से आयोजित हड़ताल बैलेट की मतगणना शनिवार को हुई। मुख्यालय, लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में करीब 99 फीसदी कर्मचारियों ने मतदान कर हड़ताल का समर्थन किया।
मुख्यालय स्थित नरमू के कार्यालय पर सेवानिवृत्त कर्मचारी रामचंद्र यादव और प्रेमचंद्र देखरेख में हुई मतगणना में 98.68 प्रतिशत मत हड़ताल के पक्ष में पड़े थे। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के सहायक महामंत्री एवं नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों में उत्साह और मतगणना के परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि कर्मचारी हड़ताल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारियों की भावनाओं को नोटिस के माध्यम से भारत सरकार को अवगत कराया जाएगा। सरकार ने समय रहते वेतन आयोग की रिपोर्ट में संशोधन नहीं किया तो हड़ताल निश्चित है।
हड़ताल मतदान को सफल बनाने में नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप धर दुबे, ओंकार सिंह, विनोद गुप्ता, रवींद्र श्रीवास्तव, दिलीप धर दुबे, एसपी सिंह रतन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, अनवर अली आदि शामिल थे।