{"_id":"5c6452debdec22738166692c","slug":"91550078686-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा
Wed, 13 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोटन ब्लाक सभागार में बैठक करते बीडीसी सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान विकास कार्यों के ठप होने के कारण सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा, समय से बजट आवंटित न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ब्लॉक प्रमुख सजलैननिशा की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही 28 अक्टूबर 2017 के बाद अभी तक बैठक न होने से विकास कार्य ठप रहने पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। बीडीओ महावीर सिंह ने कहा कि प्रमुख का स्वास्थ्य खराब होने से बैठक नहीं कराई जा सका। सदस्य मूसे सिंह ने कहा कि पिछली बैठक 23 कार्ययोजनाओं की स्वीकृति मिली थी। बावजूद नौ परियोजना पर ही कार्य हुआ। सदस्य शैलेंद्र कुमार पांडेय कहा 15 माह हो गए क्षेत्र पंचायत का विकास रुका हुआ है, यह मनमानी है। बीडीओ ने बताया कि 29 जून 18 को वे आए हैं। जानकारी न होने के कारण संपूर्ण कार्य नहीं हो पाया। 32 लाख 48 हजार रुपये राज्यवित्त का शेष हैं। एक सप्ताह में कार्ययोजना दें । प्रधान केशव राजभर ने कहा कि शौचालय अधूरे होने के कारण ओडीएफ होने के बाद भी लोग खुले में शौच के जा रहे हैं। बीईओ गोपाल मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में बने शौचालय को सभी प्रधान सही करवा दें। बैठक में सांसद ब्लॉक प्रतिनिधि दीनबंधु बघेल, विधायक प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, जेई वीरेंद्र, जिपसं महेश प्रसाद कनौजिया, मुबारक खान, दिवाकर पांडेय, दिनेश यादव, कृष्णपाल, धर्मराज, अभिषेक पांडेय, मनबोध शुक्ल, महबूब, सुरेशचंद सहानी, शिवकुमार सहित कई क्षेत्र पंचायत व प्रधान मौजूद रहे ।