फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में आईटीबीपी बनी विजेता

महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में आईटीबीपी बनी विजेता

Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में आईटीबीपी बनी विजेता
विजेता टीम को सीएम योगी और डॉ रमन सिंह ने परस्कार दिया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेेडियम में महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में आइटीबीपी ने इंडियन आर्मी को 54-41 के स्कोर से हरा दिया। विजेता टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न खेलों के विजयी प्रतिभागियों को पुलिस में नौकरी के लिए विशेष छूट का प्रावधान प्रदेश सरकार ने किया है। गोरखपुर में पहली बार इस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही भारतीय कबड्डी के इतिहास के नये अध्याय की शुरूआत हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खास है। यह ग्रामीण अंचल से निकलकर मेट्रो सिटी में पहुंचा है। प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामना दी। इस दौरान फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीएम के विजयेंद्र पांडियन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने खेलों को दिया बढ़ावा: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में खेलों को बढ़ावा दे रही हैै। बताया कि इसके लिए 19 जिलों में 44 छात्रावास चलाए जा रहे हैं जिनमें 16 खेलों के खिलाड़ी रहते हैं। इसके अलावा प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, लखनऊ एवं सैफई में संचालित हैं। 30 खेलों के 533 प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रदेश के 66 जिलों में 71 स्टेडियम, 67 बहुउद्देशीय हाल, 38 तरणताल, 18 छात्रावास भवन, सिंथेटिक टेनिस कोर्ट, 19 डॉरमेट्री, नौ कुश्ती हाल, पांच शूटिंग रेंज, आठ सिंथेटिक हॉकी मैदान, फ्लड लाइटयुक्त दो सिंथेटिक हाकी स्टेडियम एंव 10 स्टेडियमों में अत्याधुनिक जिम उपकरण स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed