{"_id":"5bdf3dc3bdec227eda031476","slug":"91541356995-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे मरीज की रिपोर्ट पर गर्भवती का ऑपरेशन करने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे मरीज की रिपोर्ट पर गर्भवती का ऑपरेशन करने का आरोप, हंगामा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। दाउदपुर स्थित रचित हास्पिटल में एक अन्य मरीज की रिपोर्ट दिखाकर गर्भवती का ऑपरेशन कर देने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। रविवार को परिवार के लोग शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे तो उनसे बदसलूकी की गई। सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खजनी निवासी विनय कुमार गुप्ता के मुताबिक पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर 31 अक्तूबर को रचित हास्पिटल में भर्ती कराया था। डॉ. रश्मि राय ने जांच कराकर रिपोर्ट मंगाई और बताया कि मरीज का थॉयराइड बढ़ा है। प्रसव के लिए अभी ऑपरेशन करना होगा। उसके बाद आपरेशन करके प्रसव करा दिया। प्रियंका को पुत्र हुआ। उस समय तीमारदारों को रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं हो पाई।
बाद में पता चला कि रिपोर्ट अस्पताल में भर्ती उसी नाम की दूसरी मरीज प्रियंका देवी की थी। इसकी शिकायत करने पर बदसलूकी की गई। जबरन बिल भराकर दो नवंबर को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रसूता और बच्चा अब घर पर हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं डॉ. रश्मि राय ने कहा, अस्पताल में कोई विवाद नहीं हुआ है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। अस्पताल में हर मरीज की देखरेख होती है।