{"_id":"5bd20b50bdec22693a663d51","slug":"91540492112-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 2654 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 2654 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 2654 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गोरखपुर में बनाये गये 19 परीक्षा केन्द्रों पर पहले दिन कुल 12,984 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था। खुद एसएसपी शलभ माथुर ने गोरखनाथ स्थित जेपी चिल्ड्रेन स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा टीसीएस करा रही है। परीक्षा में धांधली न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो दरोगा, चार सिपाही और एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही सीसीटीवी से भी केंद्रों की मॉनीटरिंग की गई। एसपी सिटी विनय सिंह, एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। शुक्रवार को भी 19 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

बैग के लिए लगी लाइन
बीएन पब्लिक स्कूल पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थी साथ में बैग लाए थे जिसे स्कूल के बाहर एक बस में जमा करा दिया गया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी बैग वापस लेने के लिए शोरशराबा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाइन लगवाकर बैग बांटेे।
विज्ञापन