फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रोजगार मेले के पहले दिन 3311 को मिला रोजगार

रोजगार मेले के पहले दिन 3311 को मिला रोजगार

Sun, 10 Jun 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले के पहले दिन 3311 को मिला रोजगार
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगे रोजगार मेले में उमड़ी भीड़।
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में लगे दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले के पहले दिन 3311 युवाओं को रोजगार मिला। इंटरव्यू की प्रक्रिया में 13808 अभ्यर्थी शामिल हुए। कौशल विकास के 1246 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने आफर लेटर भी दे दिया। बचे चयनित अभ्यर्थियों को आज आफर लेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन एवं सेरिमोनियल हाल में शनिवार को दो दिवसीय रोजगार मेला शुरू हुआ। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की योजना के तहत इस मेले में सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और आईटीआई के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। मेले में सेवायोजना विभाग के गैर तकनीकी सत्र में 36 कंपनियां शामिल हुईं। इनमें नौकरी पाने के लिए 9308 अभ्यर्थी इंटरव्यू देने पहुंचे। इनमें से 1665 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इन्हें आफर लेटर देने के लिए रविवार का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आईं 39 कंपनियों ने 4500 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए 1646 अभ्यर्थियों का चयन कर 1246 को आफर लेटर भी प्रदान कर दिया। शेष को रविवार को आफर लेटर मिलेगा। कई अभ्यर्थी इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। मौका नहीं मिलने से ये उदास दिखे। आशा यादव, नीतू गुप्ता, दीपा, प्रिया, अर्चना आदि ने इंटरव्यू में मौका न मिलने को लेकर मेले में मौजूद अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार पंजीकरण, 18 हजार नौकरियां

उद्घाटन समारोह में मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं अच्छी शिक्षा दिलाने को लेकर गंभीर है। विधायक सहजनवां शीतल पांडेय एवं पीके मल्ल ने भी युवाओं को संबोधित किया। निदेशक सेवायोजन प्रांजल यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 121 कंपनियां आ रही हैं। ये कंपनियां गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल सहित आसपास के 18 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। अभी तक 30 हजार युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पांडियन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सरकार की पहल सराहनीय

2016 में टेक्सटाइल डिजाइनिंग से डिप्लोमा करने के बाद नौकरी के लिए प्रयास कर रही थी। सरकार की ओर आयोजित इस मेले की सूचना मिली तो पंजीकरण कराया। एक कंपनी ने आठ हजार रुपये प्रति माह की नौकरी का आफर दिया है।
सिद्धि सिंह, पडरौना

होने चाहिए इस तरह के आयोजन

एक ओर नौकरी की तलाश में विभिन्न कंपनियों के दफ्तर जाकर इंटरव्यू देना पड़ता है। यहां तमाम कंपनियां सरकार की पहल पर एक जगह जुटी थीं। यहां आकर नौकरी के लिए चयनित हुई। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए।
रेखा विश्वकर्मा, गोरखपुर

युवाओं के लिए सोच रही है सरकार

रोजगार मेले में आकर महसूस हुआ कि सरकार युवाओं के लिए सोच रही है। बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला। मैं भी इनमें शामिल हूं, इसकी बेहद खुशी है। शिक्षा और रोजगार हर सरकार को अपनी प्राथमिकताओं में रखना चाहिए।

जितेंद्र यादव, बलिया

युवाओं तक चलकर आईं कंपनियां

नौकरी पाने के लिए दूसरे शहरों में जाकर दौड़भाग करते कइयों को देखा है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कंपनियां खुद चलकर युवाओं के लिए रोजगार का मौका लेकर आई थीं। इंटरव्यू का अनुभव और सफलता का स्वाद शानदार रहा।
अमरजीत गुप्ता, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed