फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर क्लब के निर्विरोध महासचिव बने पीयूष बंका

गोरखपुर क्लब के निर्विरोध महासचिव बने पीयूष बंका

Sat, 23 Sep 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब के निर्विरोध महासचिव बने पीयूष बंका

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर क्लब में शनिवार को 15 साल बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। चेयरमैन हसन मसूद ने एजीएम की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर वोटिंग कराई। इसके बाद पीयूष बंका को निर्विरोध महासचिव चुना गया। 13 सदस्यीय कार्यकारिणी भी चुनी गई। क्लब के 129 साल के इतिहास में पहली बार निर्विरोध चुनाव हुआ है।
चेयरमैन हसन मसूद ने शनिवार को एजीएम की बैठक बुलाई। निर्वाचन प्रक्रिया में पीयूष बंका ने महासचिव पद पर अपनी दावेदारी पेश की तो सभी सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताई। इस तरह पीयूष बंका को निर्विरोध महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद बाकी सदस्यों ने अलग-अलग पदों के लिए वोट डाले। देर शाम रिजल्ट भी आ गया। क्लब के ऑडिट का लेखा-जोखा भी रखा गया। बताते चलें कि क्लब का चुनाव न होने का मामला ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसी के बाद क्लब ने चुनाव कराने का फैसला किया। एजीएम के बाद निवर्तमान महासचिव अरविंद नाथ तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी के सदस्य
राजीव शोरेवाल (सिविल सर्विस), शरद त्रिपाठी (डिफेंस), भूषण पांडेय (एनई रेलवे), विनीत अजीत सरिया, कीर्ति रमन दास (सेक्रेटरी एकाउंट्स), सोमेंद्र मोहन दास (सेक्रेटरी लाइब्रेरी), नीरज मातनहेलिया, शैलश कटियार, धीरज मोहनदास, डॉ. संजीव गुलाटी, माधव जालान, और मृत्युंजय पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed