{"_id":"59bac31e4f1c1b7d688b49fd","slug":"91505411870-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ दी अधूरी सड़क, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ दी अधूरी सड़क, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। अधूरी सड़क पूरी न बनाए जाने से नाराज लोगों ने मेंहदावल के गंगापुरम मोहल्ले के पास गुरुवार को जाम लगा दिया। आरोप है कि बीएमसीटी मार्ग पर नगर पंचायत की सीमा में करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक 25 माह पूर्व सड़क पर गिट्टी व मिट्टी डालकर इसे छोड़ दिया गया है। जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसओ ने एसडीएम से वार्ता कराकर लोगों को मनाया और जाम खुलवाया। ठाकुरद्वारा वार्ड निवासी गिरजेश कुमार पाठक व गिरजेश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मेंहदावल-नंदौर मार्ग पर गंगापुरम मोहल्ले के पास प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। आरोप है कि 25 माह पूर्व नगर प्रशासन ने हास्पिटल तिराहे से तहसील कार्यालय की ओर नंदौर मार्ग पर नगर पंचायत की सीमा में करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक सड़क की खुदाई कराकर गिट्टी व मिट्टी डालकर आधा-अधूरा कार्य करा बंद कर दिया। बरसात के दौरान इस मार्ग पर चलना जहां मुश्किल हो जाता है, वहीं सड़क सूखते ही धूल से लोगों को परेशानी होने लगती है। इससे लोगों बीमार भी हो रहे हैं। 11 सितंबर को अधिशाषी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर तीन दिन में निर्माण शुरू न कराने पर जाम व प्रदर्शन की चेतावनी के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे से पौने 11 बजे तक जाम के कारण मेंहदावल-नंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया। बाद में नेतृत्व कर रहे लोगों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले के समाधान कराने की कोशिश की। तय हुआ कि प्रतिदिन सड़क पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से पानी का छिड़काव कराकर वार्डवासियों को धूल व गंदगी से बचाया जाएगा। इसके लिए एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देश भी दिया। इस दौरान अनिरुद्ध उर्फ अन्नू त्रिपाठी, आनंद सिंह, शिवनरायन, विजय, सतीश सिंह, वृजेश पाठक, महेन्द्र मणि त्रिपाठी, विशाल पाठक, शचेन्द्र मिश्रा, सर्वेशराय, तुलसी, मुन्ना, रजनीश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन