फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली गिरी, बालक की मौत

बिजली गिरी, बालक की मौत

Thu, 31 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरी, बालक की मौत
पौली(संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव में गुरुवार को बारिश के बीच बिजली गिरी। इससे एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुड़वा ग्राम प्रधान अब्बास अली ने बताया कि गुरुवार दोपहर में गांव के रहने वाले अकरम के घर के सामने एक महुआ के पेड़ के नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच बारिश होने लगी और अचानक बिजली गिरी। इससे मोहम्मद तारिक (08) पुत्र मोहम्मद अकरम, फरहीन(09) पुत्री पप्पू, मोहम्मद वकील (12) पुत्र मोहम्मद तहसीन और परसा गांव निवासी गयासुद्दीन(42) पुत्र शाह मोहम्मद आ गए। गयासुद्दीन किसी काम से अकरम के घर आए थे और पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल से कहीं बातचीत कर रहे थे। बिजली गिरने के बाद मोबाइल में ब्लास्ट भी हो गया। घटना के बाद लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और चारों झुलसे लोगों को एबुंलेंस से सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मो. वकील(12) को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे तीनों लोगों का उपचार शुरू हुआ। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। सीएचसी अधीक्षक उमर हसरत अंसारी ने बताया कि दोनों मासूमों की हालत गंभीर है। इस कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed