फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महेवा अमरूद मंडी में बवाल

महेवा अमरूद मंडी में बवाल

Sun, 27 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
महेवा अमरूद मंडी में बवाल

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर महेवा अमरूद मंडी में अतिक्रमण हटाने गए नगर आयुक्त और फल विक्रेताओं में नोकझोंक हो गई। नगर आयुक्त अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग मांग रहे थे, लेकिन फल विक्रेता पटरियों से हटने को तैयार नहीं थे। कई मिनटों तक गहमागहमी चलती रही। बात न बनने पर पुलिस बल की मदद से नगर निगम ने फुटपाथ पर लगे ठेले और अतिक्रमण हटा दिए।
बता दें कि राजघाट राप्ती पुल के पास फुटपाथ पर फलों के करीब 80 ठेले और गुमटियां लगती हैं। ऐसे में लोग अपने वाहन बीच रास्ते पर ही खड़ाकर खरीदारी करने लगते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में नगर आयुक्त ने ठेले और गुमटियों को फुटपाथ से हटाने की जरूरत बताई तो फल विक्रेता भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे, जिससे वहां लंबा जाम लग गया। ट्रांसपोर्ट नगर, हार्बर्ट बांध और राप्ती पुल पर आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी समझाने के बाद भी बात न बनने पर नगर निगम ने पुलिस बुला ली और जेसीबी की मदद से गुमटी और दुकानें तोड़नी शुरू कर दीं। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बमुश्किल नियंत्रित किया। इससे कुछ देर वहां अफरातफरी भी मची रही।
विज्ञापन

------------------
नगर आयुक्त को महिलाओं ने घेरा
दुकानें टूटने से गुस्साईं महिलाओं ने नगर आयुक्त को घेर लिया। वे उन्हें उजाड़ने से पहले कहीं ओर बसाने की व्यवस्था करने की मांग कर रही थीं। इसी में कुछ बाढ़ पीड़ित भी थे, जो गुजारे के लिए आमदनी की तलाश में वहां फल बेच रहे थे। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद रवींद्र निषाद ने नगर आयुक्त से बात की तो नगर आयुक्त ने कहा कि वे बाढ़ प्रभावितों को फल बेचकर आजीविका कमाने में रियायत दे सकते हैं, लेकिन हमेशा से ठेला लगाने वालों को राहत देने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि जाम से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed