फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एनआईएमए ने किया बीआरडी का निरीक्षण

एनआईएमए ने किया बीआरडी का निरीक्षण

Sun, 20 Aug 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
एनआईएमए ने किया बीआरडी का निरीक्षण

विज्ञापन
गोरखपुर।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा और इंसेफेलाइटिस वार्ड का निरीक्षण कर इलाज की व्यवस्था देखी। इसके बाद प्रांतीय महासचिव डॉ. यूएस पांडेय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात की।

नीमा के डॉ. यूएस पांडेय व डॉ. जेपी नारायण ने निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में भारतीय चिकित्सा पद्धति की यूनिट स्थापित करने की जरूरत है। इससे इंसेफेलाइटिस की रोकथाम में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है। सिर्फ प्रतिरोधात्मक इलाज ही है। पूर्वांचल को स्वच्छ बनाकर और लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर ही इस पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए तुलसी, मिर्च, अदरक की चाय एवं हल्दी-दूध आदि का सेवन बेहद कारगर है। प्रतिनिधिमंडल डॉ. उषा नारायण, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. गंगाशंकर ओझा, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. महेंद्र विक्रम सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed