{"_id":"57d580244f1c1b5d78319315","slug":"9-month-breakdown-ukhdane-on-the-same-station-campus-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में ही उखड़ने लगी स्टेशन परिसर की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में ही उखड़ने लगी स्टेशन परिसर की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन परिसर में बनी सड़क नौ महीने में ही उखड़ने लगी है। इसके बाद भी इसकी न तो जांच कराई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
मुंबई के लिए नई ट्रेन और पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को रवाना करने 22 नवंबर 2015 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु गोरखपुर आए थे।
उनके आने के पहले रेलवे स्टेशन परिसर की पूरी सड़क बनाई गई थी। हालांकि निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे थे कि निर्माण शाखा के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मई-जून में कई जगह गड्ढे बन गए तो ठेेकेदार ने इसकी पैचिंग कराई। लेकिन हल्की बरसात भी सड़क नहीं झेल सकी। इस समय फर्स्ट क्लास गेट पर सड़क उखड़ने लगी है। कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
शनिवार की देर रात हुई बारिश के बाद जलजमाव हो गया और यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं मेन गेट से प्रवेश करते समय भी सड़क की स्थिति ठीक नहीं है।