{"_id":"5ce040fabdec220779075183","slug":"81558200570-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-भाइयों ने मिलकर की थी चांदनी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-भाइयों ने मिलकर की थी चांदनी की हत्या
Sat, 18 May 2019 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ऑनर कीलिंग में गिरफ्तार पांचों आरोपी जेल भेजे गए
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के पिडारी पूर्वी गांव में ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने चांदनी (24) नामक युवती की हत्या के आरोप में मां, तीन भाइयों, ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा और बाइक बरामद कर ली।
महुली एसओ शैलेंद्र राय और चौकी प्रभारी शर्मा सिंह यादव के अनुसार 14 मई को ग्राम कुरसुरी में कुआनो के किनारे गड्ढा खुदवाकर शव निकलवाया गया था। उसकी शिनाख्त पिडारी पूर्वी निवासी 24 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई। घरवाले जहर खाकर आत्महत्या की बात कह रहे थे, जबकि पोस्टमार्टम में चांदनी की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। मां विंद्रावती देवी ने बताया कि चांदनी के प्रेम प्रसंग से घर वाले परेशान थे। 11 मई की शाम चांदनी मना करने के बाद भी मोबाइल फोन से बात कर रही थी। गुस्से में मैंने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। बेटे सूरज ने भी तीन-चार वार कर दिए। अगले दिन सुबह आठ बजे चांदनी की मौत हो गई। इसके बाद ग्राम प्रधान रामपाल, जोगेंद्र चौहान ने बाइक पर शव रखकर दुपट्टे से चेहरा ढंक दिया। दूसरी बाइक से सूरज और श्रवण को ले जाकर कुरसुरी गांव में कुआनो नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मां विंद्रावती, भाई सूरज, चचेरे भाई जोगेंद्र, श्रवण और प्रधान रामपाल को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।