फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मुंबई का सफर आसान बनाएंगी तीन समर स्पेशल

मुंबई का सफर आसान बनाएंगी तीन समर स्पेशल

Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुंबई का सफर आसान बनाएंगी तीन समर स्पेशल
गोरखपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने मुंबई के लिए तीन समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। दो ट्रेनें गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तथा एक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलेगी।
विज्ञापन

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 13 अप्रैल से

(82909/82910) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल सात फेरों में चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, एवं 25 मई (प्रत्येक शनिवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी दूसरे दिन भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में समर स्पेशल गोरखपुर से 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19 एवं 26 मई (प्रत्येक रविवार) को रात 9.20 बजे चलकर तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर यान के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार तथा साधारण श्रेणी के चार कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बांद्रा टर्मिनस से समर स्पेशल एक जून से

गोरखपुर। (09015/09016) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल पांच फेरों में चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून (प्रत्येक शनिवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 2, 09, 16, 23 एवं 30 जून (प्रत्येक रविवार) को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर यान के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार तथा साधारण श्रेणी के चार कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एलटीटी-गोरखपुर समर स्पेशल 13 अप्रैल से

गोरखपुर। लोकमान्य टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल (01023/01024) 12 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून (प्रत्येक शनिवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 12.45 बजे चलकर थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, दूसरे दिन इलाहाबाद छिवकी जंक्शन, वाराणसी, औड़िहार, मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर 11.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन गोरखपुर से 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 09, 16, 23 एवं 30 जून प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.00 बजे चलेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर यान के दो तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 15 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed