{"_id":"5ca50351bdec22145e482441","slug":"81554318161-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई का सफर आसान बनाएंगी तीन समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई का सफर आसान बनाएंगी तीन समर स्पेशल
Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेल प्रशासन ने मुंबई के लिए तीन समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। दो ट्रेनें गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तथा एक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 13 अप्रैल से
(82909/82910) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल सात फेरों में चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, एवं 25 मई (प्रत्येक शनिवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी दूसरे दिन भरतपुर, अछनेरा, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती होकर गोरखपुर शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में समर स्पेशल गोरखपुर से 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19 एवं 26 मई (प्रत्येक रविवार) को रात 9.20 बजे चलकर तीसरे दिन बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर यान के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार तथा साधारण श्रेणी के चार कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनस से समर स्पेशल एक जून से
गोरखपुर। (09015/09016) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल पांच फेरों में चलेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून (प्रत्येक शनिवार) को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6.40 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 2, 09, 16, 23 एवं 30 जून (प्रत्येक रविवार) को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर बांद्रा टर्मिनस सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर यान के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार तथा साधारण श्रेणी के चार कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन