{"_id":"5c3e4074bdec22736354ffc4","slug":"81547583604-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब
Wed, 16 Jan 2019 01:50 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
खिचड़ी मेला में स्टॉल पर प्रसाद लेते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अद्भुत नजारा! चारो तरफ सिर्फ शीश ही शीश। जयकारों से गुंजायमान माहौल के साथ श्रद्धा का सैलाब...मकरसंक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर का दृश्य शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर आशीर्वाद पाने के संकल्प के आगे भीड़ की बाधा कुछ भी नहीं थी।
सबसे पहले ब्रह्ममुहूर्त में करीब तीन बजे परंपरागत पूजा के बाद महायोगी को पहली खिचड़ी गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चढ़ाई। मुख्य पुजारी कमलनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, मिथलेस दास, महंत शांतिनाथ, महंत पंचानन पुरी और कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी भी गोरक्षपीठाधीश्वर के साथ थे। इसके बाद चार बजे मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। गोरखनाथ ओवरब्रिज तक कतार में खड़े नेपाल और देशभर से आए भक्तोें ने देरशाम तक खिचड़ी चढ़ाई।

10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा
मंगलवार की देरशाम तक गोरखनाथ मंदिर में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया गया है। गोरक्षपीठाधीश्वर के मुताबिक ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने लगे। व्यवस्था में लगे एमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव की मानें तो 10 साल बाद श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ उमड़ी है। खुशगवार मौसम ने भी भक्तों के उत्साह को बनाए रखा।
विज्ञापन