{"_id":"5bd0bfa9bdec22693d120e7c","slug":"81540407209-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं भा रहा उद्यान विभाग के आलू का बीज .......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं भा रहा उद्यान विभाग के आलू का बीज .......
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को नहीं भा रहा आलू का बीज
उद्यान विभाग के बीज के लिए किसान पंजीकरण में नहीं ले रहे रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उद्यान विभाग को आलू का नया बीज मिल गया है लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण किसान इसे खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं। खरीद के लिए किसान विभाग में पंजीकरण भी नहीं करा रहे हैं।
उद्यान विभाग इस बार आलू के बीज 2380 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध करा रहा है। विभाग में अब तक केवल 25 किसानों ने आलू के बीज के लिए आवेदन किया है। जबकि पिछले वर्ष 65 किसानों ने विभाग से आलू के बीज की खरीद की थी। दरअसल, पिछले वर्ष आलू का रेट 2310 रुपये प्रति क्विंटल था। इसमें विभाग की ओर से 1000 रुपये अनुदान भी दिया जा रहा था। जिससे किसानों को यह आलू का बीज प्रति क्विंटल 1310 रुपये ही पड़ रहा था। अब इस बार आलू का बीज 2380 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। साथ ही किसानों को आलू के बीज की खरीद पर अनुदान भी नहीं दिया जा रहा है। छूट न मिलने से आलू किसानों को दिक्कत हो रही है। वह विभाग के अलावा प्राइवेट दुकानों से आलू के बीज की खरीद कर रहे हैं।
चेहरी निवासी किसान गोविंद मणि ने बताया कि 20 डिस्मिल में आलू की बुआई करना चाहते हैं। प्राइवेट दुकानों से बीज खरीद कर आलू की बुआई करेंगे। राम मिलन ने कहा कि आलू की बुआई के लिए खेत तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से आलू के दाम में इस बार कोई छूट भी नहीं दी जा रही है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत ने कहा कि विभाग की ओर से 2380 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक विभाग में 25 किसानों ने इसके लिए आवेदन किया है।