फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुशीनगर में गंडक कर रही कटान,

कुशीनगर में गंडक कर रही कटान,

Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में गंडक कर रही कटान,
कुशीनगर और बस्ती के लिए खास
विज्ञापन

-----

कुशीनगर में गंडक, बस्ती में घाघरा कर रही कटान
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
जिले में अभी स्थिति सामान्य, फिर भी सिंचाई विभाग सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने के चलते पूर्वांचल की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात का भी असर है कि कुछ जगहों पर कटान बढ़ रही है। कुशीनगर में गंडक कई स्थानों पर तेजी से कटान कर रही है। वहीं बस्ती में घाघरा कुछ स्थानों पर कटान कर रही है। हालांकि अभी जनपद में कहीं ऐसी स्थिति नहीं है। फिर भी विभाग सतर्क है।
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष एनेक्सी भवन लखनऊ को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक बाल्मीकि नगर बैराज से 1.21,500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इस वजह से गंडक के किनारे के तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ गया। छितौनी तटबंध पर ईसी बैग को नायलॉन कैरेट में भर कर तथा जीआई वायर कैरेट में भरकर बचाव कार्य कराया जा रहा है। यहां स्थिति संवेदनशील है। अमवा खास तटबंध पर कटान तेजी से हो रही है। नदी एकदम तटबंध के करीब आ गई है। आठ कटर नदी में विलीन हो गए हैं। कटान रोकने के लिए लॉचिंग अपरन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अहिरौलीदान पिपराघाट तटबंध और नरवाजोत पिपराघाट तटबंध पर नदी का दबाव तेज है।
विज्ञापन

---

बस्ती में घाघरा कई स्थानों पर कटान कर रही है। उसे रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। गोरखपुर सहित मंडल के अन्य जनपदों में स्थिति सामान्य है। कुशीनगर में गंडक में जून से ही कई स्थानाें पर कटान हो रही है। विभाग की तरफ से कटान रोकने के लिए लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed