{"_id":"5b620c614f1c1b75568b4ca2","slug":"81533152353-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक खाते से भी होगा ऑनलाइन लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक खाते से भी होगा ऑनलाइन लेनदेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
online Banking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। डाक विभाग भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) सेवा शुरू करेगा। इसकी मंजूरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से मिल गई है। 15 अगस्त तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों को नेट बैंकिंग से जोड़ा जा सकता है। इसके बाद रकम निकासी और एक से दूसरे खाते में रकम भेजने का काम आसान हो जाएगा।
प्रधान डाकघर के एसएसपी डीबी त्रिपाठी ने बताया कि रिजर्व बैंक ने इस सेवा को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण खाताधारकों को मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस से डाक विभाग की सभी शाखाओं में यह सेवा एक साथ शुरू हो सकती है। एटीएम भी स्थापित करने की योजना है। इससे रकम की निकासी आसान हो जाएगी। पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक की मदद से शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इससे पहले आरबीआई ने एयरटेल और पेटीएम को आईपीपीबी सेवा शुरू करने की मंजूरी दी थी।

500 शाखाओं में एक साथ शुरू होगी सेवा
एसएसपी डीबी त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर और महाराजगंज में मुख्य डाकघर एक अलावा गांवों में लगभग 500 डाक शाखाएं हैं। इसके जरिये गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश होगी।
विज्ञापन