{"_id":"5adf88a24f1c1b63098b640a","slug":"81524598946-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की सुरक्षा करेंगी महिला सुरक्षा गार्ड, यूनिवर्सिटी में एक मई से संभालेंगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की सुरक्षा करेंगी महिला सुरक्षा गार्ड, यूनिवर्सिटी में एक मई से संभालेंगी कमान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सुरक्षा में पहली बार महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती को आखिरकार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। महिला सुरक्षा गार्ड (वीर नारी) एक मई यूनिवर्सिटी के मेन गेट समेत अलखनंदा और रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा संभालेंगी।
रजिस्ट्रार की ओर से 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम को लिखे गए पत्र के मुताबिक छह महिला सुरक्षा गार्डों समेत एक अतिरिक्त सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की मांग की गई थी। इसके बाद कल्याण निगम ने सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने को मंजूरी दे दी है। काफी अरसे से यूनिवर्सिटी कैंपस में महिला सुरक्षा गार्डों की तैनात किए जाने की योजना तो बन रही थी, मगर किसी ना किसी कारण से यह मूर्त रूप नहीं ले पा रही थी। चीफ प्रॉक्टर के रूप में प्रो. गोपाल प्रसाद के कार्यभार संभालने के बाद इस योजना को पूरा करने की कवायद शुरू हुई थी।
महिला सुरक्षा गार्ड से छात्राओं को मिलेगी सहूलियत
छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो महिला सुरक्षा गार्ड यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर तैनात होंगी। छात्राओं की ओर से की जाने वाली किसी शिकायत पर महिला गार्ड सीधे उनके पास पहुंचेंगी। महिला सुरक्षा की संख्या भविष्य में बढ़ाई भी जाएगी। वर्तमान में गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस, हॉस्टल, शिक्षक- कर्मचारी आवासों की सुरक्षा में 110 पुरुष सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। कई छात्र संगठनों ने भी इस मुद्दे को यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। एक मई से आधा छह महिला सुरक्षा गार्ड मोर्चा संभालेंगी।
प्रो. गोपाल प्रसाद, चीफ प्रॉक्टर