फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ...देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला

‘...धन्य-धन्य है उत्तर प्रदेश’

Thu, 25 Jan 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 25 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
...देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला
यूपी दिवस पर दीक्षा भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश दिवस बुधवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में धूमधाम से मनाया गया। गीत और नृत्य से सजी महफिल में छात्र-छात्राओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘...देश रंगीला-रंगीला, देश मेरा रंगीला’ गाने पर नृत्य पेश कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस प्रस्तुति पर ऑडीटोरियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक गतिविधियों की शुुरुआत चंद्रशेखर गिरी के ‘...सुंदर देहिया माटी के’ भजन से हुई। तत्पश्चात लोकगायक राकेश श्रीवास्तव ने ‘...धन्य-धन्य है उत्तर प्रदेश’ गीत सुनाकर लोगों को प्रदेश की परंपरा और संस्कृति से रूबरू कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और मेयर सीताराम जायसवाल, सीडीओ अनुज सिंह ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नगर विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है।संविधान लागू करने के दो दिन पूर्व 24 जनवरी 1950 को इसका नाम यूनाइटेड प्राविंस से बदलकर उत्तर प्रदेश रख दिया गया। मेयर ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि आधारित प्रदेश है। यहां का हवा और पानी शुद्ध होना चाहिए। प्रत्येक नागरिक यहां की पर्यावरण की रक्षा करे। प्रदेश की चीनी मिलों को पुन: चालू कराया जाए, जिससे प्रदेश का विकास हो सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विश्वविद्यालय के प्रो. शरद कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर करके ही पूर्वांचल और प्रदेश का विकास कर सकते हैं। प्रो. अजय शुक्ला ने बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए इसे आत्मसात करने की अपील की। विश्वविद्यालय के छात्र शुभेंद्र सत्यदेव, सर्वेेश पांडेय, डायट के शिवेंद्र प्रताप सिंह और सोनिया जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किए। जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन गीता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ अनुज सिंह, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव, उच्च शिक्षा अधिकारी अश्वनी मिश्र, डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

कमिश्नर ने देखी प्रदर्शनी
यूपी दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दीन दयाल उपाध्याय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई थी। इसमें उनके जन्म से लेकर युवावस्था तथा सामाजिक सेवा के हर पहलू पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा महिला सुरक्षा पर प्रोबेशन, बाल विकास सेवा और पुष्टाहार, गन्ना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कृषि, सेनेट्री नैपकीन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन पर भी प्रदर्शनी लगाई गई। कमिश्नर अनिल कुमार ने इन सभी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

रिमोट सेंसिंग से परियोजना तैयार करने का सीखा तरीका
उत्तर प्रदेश दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने रिमोट सेंसिंग से परियोजना तैयार करने का तरीका सीखा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देते हुए अंकित सिंह ने बताया कि जिले में नदियों, बाढ़ की स्थिति, वन, जलप्लावन, जापानी इंसेफेलाइटिस से प्रभावित क्षेत्र, नहरें और सड़कों आदि का मैप उपलब्ध है। संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाएं तैयार करने में इस मैप मदद ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक हम गूगल पर जाकर इन सब चीजों को देखते थे। अब इसरो ने एक वेबसाइट तैयार की है, जिससे हम मैप, डाटा समेत कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव की संपत्ति की मैपिंग भी की जा रही है। इस दौरान परियोजना वैज्ञानिक सबा खान ने भी कई जरूरी जानकारियां दीं। कार्यशाला में सीआरओ बलराम सिंह, डीपीआरओ हिमांशु शेखर, रेखा गाडिया, अशोक कुमार, बाबूलाल समेत कई विभागों के अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed