फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु

स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु

Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Fri, 12 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु
पूर्वी कछार क्षेत्र में मधईपुर गांव के किसानों ने गुरुवार को सीवान में खेतों में चर रहे छुट्टा जानवरों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। पूर्वी कछार क्षेत्र में मधईपुर गांव के किसानों ने गुरुवार को सीवान में खेतों में चर रहे छुट्टा जानवरों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। नाराज किसानों ने इन पशुओं के लिए प्रशासन से व्यवस्था करने की मांग की है। प्रदेश सरकार के सख्ती से जिले में छुट्टा पशुओं की भरमार हो गई है। ऐसे में फसल को बचाने के लिए किसान रतजगा करने को विवश हैं। फिर भी छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा दो रहे हैं। कान्हा आश्रय योजना के तहत छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए एक गोशाला बनवाने का आश्वासन भी दिया गया था। इसके क्रम में करीब एक महीने पहले क्षेत्रीय विधायक ने कछार क्षेत्र के खैरहवां में एक गोचरशाला के लिए भूमि पूजन भी कर दिया है। लेकिन निर्माण में हो रही देरी पर किसानों को इस समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद धूमिल होती दिख रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बंद कर दिया है। सूचना पर नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। ऐसे में मजबूरन नायब तहसीलदार वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed