फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपचुनाव की तैयारी के लिए भाजपा नेताओं ने की बैठक, बोले- सरकार का कामकाज जनता को बताएं

उपचुनाव की तैयारी के लिए भाजपा नेताओं ने की बैठक, बोले- सरकार का कामकाज जनता को बताएं

Wed, 03 Jan 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 03 Jan 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
उपचुनाव की तैयारी के लिए भाजपा नेताओं ने की बैठक, बोले- सरकार का कामकाज जनता को बताएं
भाजपा - फोटो : amar ujala
भाजपा ने सदर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल और क्षेत्रीय महामंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि बूथ और मंडल स्तर का संगठन मजबूत है। सक्रियता बढ़ाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां जनता को बतानी है। इस काम में क्षेत्रीय, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। यह काम फरवरी से पहले पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें हैं। इसमें गोरखपुर नगर, ग्रामीण, कैंपियरगंज, पिपराइच और सहजनवां शामिल हैं। इसे देखते हुए विधायकों को भी बैठक में बुलाया गया था। विधायक शीतल पांडेय, महेंद्र पाल सिंह और विपिन सिंह ने कहा कि जनता को भाजपा की केंद्र, प्रदेश सरकार पर भरोसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर भाजपा आगे बढ़ रही है। मुख्य एजेंडा विकास है। गोरखपुर की जनता को मुख्यमंत्री के कामकाज पर भरोसा है। वह पांच बार सांसद रहे हैं और अब मुख्यमंत्री हैं। गोरखपुर का विकास उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, निरंकार त्रिपाठी, डॉ. आरडी सिंह, विनोद दुबे, उमेश श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि, रितेश गुप्ता, सूर्य प्रकाश शर्मा और अभिजीत मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed