{"_id":"5a4a3fa64f1c1bfc0f8b7078","slug":"81514815398-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन पुलिस का गठन, सीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन पुलिस का गठन, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन पुलिस को सीएम ने हरी झंडी दिखाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सोमवार को पर्यटन पुलिस के गठन की औपचारिकता पूरी कर दी गई। पहले चरण में 12 टीमें बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने ही गोरखनाथ मंदिर से हरी झंडी दिखाकर पर्यटन पुलिस को रवाना किया। अब पुलिस हर पर्यटन स्थल पर नजर आएगी। इसमें यूपी पुलिस के उन तेज तर्रार सिपाहियों को रखा गया है जो हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही कई विदेशी भाषाओं की जानकारी रखते हैं।
आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर से जब मोटरसाइकिल और साइकिल सवार पर्यटन पुलिस फुल ड्रेस में रवाना हुई तो जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। आईजी जोन ने बताया कि पर्यटन पुलिस शहर के हर प्रमुख पर्यटन स्थल पर मौजूद रहेगी। उनके पास फ्लाइट, ट्रेन, बस और पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी होगी। पर्यटकों को यदि किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो ये उनकी तत्काल मदद करेंगे। पहले चरण में 12 टीमें बनाई गई हैं। सात टीमें मोटरसाइकिल से गश्त करेंगी, जबकि पांच साइकिल से घूमेंगी। हर टीम में दो सिपाही हैं।