{"_id":"59c5748d4f1c1b9b688b616d","slug":"81506112653-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कमिश्नर भी कर सकेंगे बीडीओ के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कमिश्नर भी कर सकेंगे बीडीओ के तबादले
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
ग्राम्य विकास आयुक्त और शासन के साथ ही अब कमिश्नर भी मंडल के भीतर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), संयुक्त खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी का तबादला कर सकेंगे। अभी तक जिले में इन अफसरों की तैनाती शासन स्तर से की जाती थी। डीएम जिले के भीतर यह तय करते थे कि कौन से बीडीओ को किस ब्लॉक का प्रभार दिया जाए। कमिश्नर को मिले इस अधिकार के संबंध में प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की तरफ से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
समीक्षा के दौरान शासन ने यह पाया है कि कई जिलों में प्राय: बीडीओ के पद खाली होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तबादले की वजह से पद रिक्त रह जाते हैं और समय से उनपर नई तैनाती नहीं हो पाती है। यही वजह है कि शासन ने अब कमिश्नर को भी संबंधित मंडल के भीतर के जिलों में बीडीओ, संयुक्त खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी के तबादले का अधिकार देने का निर्णय किया है। जिले में ही तीन ब्लॉकों कौड़ीराम, पिपराइच और जंगल कौड़िया में प्रभारी बीडीओ से काम चल रहा है।