{"_id":"59c15d644f1c1bad688b55e2","slug":"81505844580-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरओ के सामने कांग्रेसियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरओ के सामने कांग्रेसियों का हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर।कांग्रेस में संगठनात्मक चुुनाव को लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे जिला रिटर्निंग आफिसर (डीआरओ) और हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ता डीआरओ के समक्ष अपनी बात न रख पाने से नाराज थे। वरिष्ठजनों के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और फिर बैठक शुरू हुई। पूर्व मंत्री बचन सिंह करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वे कार्यकर्ताओं से एक-एक कर परिचय पूछ रहे थे। इसी क्त्रस्म में कुछ कार्यकर्ता अपनी बात भ्?ाी रखने लगे। एक पदाधिकारी ने ऐसा करने से मना किया। इससे नाराज कार्यकर्ता शोर मचाते हुए कार्यालय से बाहर चले गए और प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता दीपू पांडेय, सचिन मिश्र, बृजेश, राज, सिद्धार्थ, मनीष मिश्र, जाहिद, झीनकू, शिवम आदि का कहना था कि वे अपनी बात डीआरओ से कहना चाहते थे पर एक पदाधिकारी उनको बोलने नहीं दिया। बैठक में डीआरओ बचन सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। जिले से लेकर देश के संगठन के लोग कार्यवाहक रूप में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। चुनाव प्रक्त्रिस्या पूरी होने के बाद ब्लॉक से लेकर देश तक पार्टी को नया संगठन मिल जाएगा। पार्टी चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरत रही है। काम करने वाले कार्यकर्ता को उनका हक मिलेगा। संगठनात्मक चुनाव की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि इस बार पार्टी नेतृत्व संगठन चुनाव में जिस तरीके से कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर उनका हक दिलाने का काम कर रही है। उससे कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद हुआ है। 2019 के चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खां, उपाध्यक्ष जवाहर दुबे, हाजी कुतुबुद्दीन, अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, दयाशंकर गुप्त, पीसीसी सदस्य अखंड बहादुर पाल, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, आलोक यादव, अंबिका राय, ओमहरि सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ है। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। कुछ लोग अपनी बात नहीं कह पाए होंगे तो हो सकता हो उन्हें नाराजगी रही है। सभी कार्यकर्ता एक है पार्टी के हित में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन