फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सपाई

लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सपाई

Sat, 15 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सपाई

विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपाइयों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बूथ स्तर कमेटियों को मजबूत करने के साथ ही साथ सपाई नए सदस्यों को सक्रिय करने में जुट गए हैं। शनिवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने नए सदस्यों को पार्टी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही उसकी नीतियों आदि का जनता के बीच प्रचार करने को कहा।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ववर्ती सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने की निंदा की। क ानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी और चेन स्नैचिंग आदि की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट से सभी को घोर निराशा हुई है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलितों और अल्पसंख्यकों का हित बजट से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान जवाहर लाल मौर्या, मिर्जा कादिर बेग, श्यामदेव निषाद, पंकज शाही, राजमन यादव, अशोक यादव, राघवेंद्र तिवारी उर्फ राजू, मैना भाई, जय प्रकाश यादव, दयानंद विद्रोही, राम अवतार विश्वकर्मा समेत कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed