{"_id":"594980fb4f1c1bfb0e8b46ec","slug":"81497989371-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला, जानीपुर।
डड़वापार चौराहे पर पैदल घर जा रहे अजहर (30) को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अजहर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, एक बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के अजहर (30) डड़वापार चौराहे से दवा लेकर घर जा रहे थे। अभी वह मझगावा मार्ग से डड़वापार चौराहे पर पहुंचे थे एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजहर और बाइक सवार दोनों युवक गगहा के नर्रे गाव के अरविंद (30) व गोला के गोपालपुर गाव के प्रद्दुम्न (16) घायल हो गए। अजहर की तो मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरविंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रदुम्न का इलाज गोला चल रहा है।
इनसेट
माता-पिता का इकलौता बेटा था अजहर
अजहर मां-बाप का इकलौता बेटा था। कुछ साल पहले पिता की मौत हो जाने पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अजहर किसी प्रकार मजदूरी कर अपनी बुजुर्ग मां और परिवार की जीविका चला रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम गच गया। अजहर के दो बच्चे हैं। इनमें छह साल की बेटी और एक साल का बेटा है। इतनी कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से इन बच्चों के परवरिश को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
दूसरी खबर
ट्र्राली से कुचलकर बच्ची की मौत
बांसगांव। मंगलवार को क्षेत्र के सरसोपार गांव में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छह साल की शालू की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित पकड़ लिया है। सरसोपार निवासी छोटू की छह साल की बेटी शालू दरवाजे पर खेल रही थी कि इसी बीच वह तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के चाचा भोला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।