{"_id":"5943db5f4f1c1be61c8b4675","slug":"81497619295-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में दवा व्यापारी, सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में दवा व्यापारी, सड़क किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों से बात करते एसपी सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा व्यापारी नीरज रामनायका की हत्या से नाराज व्यापारी शुक्रवार को भालोटिया मार्केट की दुकानें बंदकर सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसपी सिटी विनय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने उनसे 48 घंटे में घटना के खुलासे की मांग रखी और चेतावनी दी कि इस मियाद में अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी ने उन्हें जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी सड़क से हटे। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा। मेयर डॉ. सत्या पांडेय भी समर्थन देने प्रदर्शन स्थल पहुंचीं। बता दें कि गुरुवार देर रात दवा व्यापारी नीरज रामरायका की कमिश्नर आवास की पीछे बेतियाहाता मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे, महामंत्री आलोक चौरसिया की अगुवाई में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब दवा व्यापारी भालोटिया मार्केट में एकत्र हुए और दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए। व्यापारियों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गया। मौके पर इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी, सीओ कोतवाली अभिषेक सिंह पहुंचे और व्यापारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आला अफसर को बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में एसपी सिटी मौके पर आए और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद से व्यापारी सड़क से हट गए।
व्यापारियों ने कहा कि नीरज की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश के साथ ही दहशत भी है। यह घटना दुखद है। हत्या प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली का दुष्परिणाम है। पुलिस अगर पुरानी घटनाओं से सबब लेती तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राजेश तुलस्यान, राजेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
.
पीड़ित परिवार से भी मिले व्यापारी
दवा व्यापारियों ने मृतक नीरज के घर जाकर परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। व्यापारियों ने साफ कहा कि हर हाल में हत्यारे पकड़े जाएंगे नहीं तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। 48 घंटे के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
मेयर भी पहुंचीं
दवा व्यापारी की हत्या से नाराज व्यापारियों के प्रदर्शन स्थल पर मेयर डॉ. सत्या पांडेय भी पहुंचीं। मेयर ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया और आईजी मोहित अग्रवाल से बात भी की। मेयर ने कहा कि सकारात्मक आश्वासन के बाद ही व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म किया। इससे पहले भालोटिया मार्केट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर मृत व्यापारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।