फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   800 toilets are build in city's home

शहर के 800 घरों में बनेगा शौचालय 

Thu, 08 Sep 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Sep 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
800 toilets are build in city's home
शौचालय
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम सीमा के अंदर 800 घरों में शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिए इन घरों के मालिकों को प्रथम किस्त में दो हजार रुपये जारी करने के लिए लेखा विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके अलावा 400 और घरों से आए आवेदनों की जांच भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिस घर में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, उसे आठ हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसमें से चार हजार प्रदेश सरकार और चार हजार रुपये केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। नगर निगम सीमा में शौचालय किन घरों में नहीं है, इसकी पड़ताल की जिम्मेदारी नगर निगम के स्वास्थ्य महकमे को दी गई थी। योजना के प्रथम चरण में तकरीबन एक हजार लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसकी जांच के बाद 800 घर ऐसे मिले, जहां शौचालय नहीं था। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया, जिसे मंजूरी मिल गई है। नगर निगम के स्वास्थ्य महकमे ने 400 और घरों में शौचालय बनवाने के लिए जांच पूरी कर ली है। 
विज्ञापन

तीन किस्तों में जारी होगी रकम 

शौचालय बनवाने के लिए कुल आठ हजार रुपये तीन किस्तों में मिलेंगे। पहली किस्त में दो हजार रुपये, दूसरे किस्त में चार हजार तथा अंतिम किस्त दो हजार रुपये मिलेंगे। पहली किस्त गड्ढा खोदने के बाद किस्त जारी होगी, दूसरी किस्त सीट लगने के बाद तथा तीसरी किस्त शौचालय का निर्माण पूरा होने के बाद। इसके लिए शौचालय के निर्माण कार्य की फोटो किस्त के हिसाब से ऑनलाइन भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 घरों के लिए पहली किस्त जारी करने के लिए लेखा विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके साथ ही 400 और घरों को चिह्नित कर लिया गया है। 
- डॉ. एसके सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed